20 Apr 2024, 05:38:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी का कहना है कि वह पलटन में काम कर रहे हैं। सुनील शेट्टी ने फिल्म 'पलटन' से बाहर होने की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि फिल्मकार जे. पी. दत्ता के लिए उनका प्रेम सिनेमा से परे है। सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया कि आप ऐसे व्यक्ति की फिल्म से बाहर नहीं जा सकते जिसने आपको एक ऐसे व्यक्ति और कलाकार के रूप में ढलने में मदद की हो जो आप आज हैं।
 
जे.पी. सर के लिए मेरा प्यार और सम्मान फिल्मों से परे है। चर्चा थी कि अभिषेक बच्चन के बाद, सुनील शेट्टी ने भी यह फिल्म छोड़ दी है। गौरतलब है कि सुनील शेट्टी, जे.पी. दत्ता के साथ 'रिफ्यूजी', 'बॉर्डर', 'एलओसी कारगिल' और 'उमराव जान' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'पलटन' में लव सिन्हा, जिमी शेरगिल, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरुमीत चौधरी और हर्षवर्धन राणे जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म वर्ष 2018 में रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »