20 Apr 2024, 10:35:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख खान की बेटी के इस व्हाइट टॉप की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2017 4:20PM | Updated Date: Nov 2 2017 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर स्टार डॉटर्स में से एक है 17 साल की हो चुकीं सुहाना खुद को ग्लैमर की दुनिया से दूर रखती हैं, लेकिन वह अपने स्टाइलिश अंदाज की वजह से अक्सर चर्चा का विषय बनती है। सुहाना अपने ब्रांडेड और महंगे कपड़ों की वजह से भी सुर्खियों में आ जाती है। बता दें, मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल से दसवीं की पढ़ाई खत्म करने के बाद सुहाना फिलहाल लंदन में आगे की पढ़ाई कर रही है। ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद पिता शाहरुख की तरह वे भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाएंगी।
 
गुरुवार को शाहरुख खान अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। बर्थडे के एक दिन पहले सुहाना अपनी मां गौरी खान और फ्रेंड्स अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ अलीबाग फार्महाउस रवाना हुई। इस दौरान गेट वे ऑफ इंडिया में सुहाना मीडिया के कैमरों में कैद हुई। सुहाना ने Givenchy ब्रांड की शॉर्ट स्लीव टी-शर्ट पहन रखी थी। देखने में बिल्कुल सिंपल नजर आने वाली इस व्हाइट टी-शर्ट की कीमत जान आपके होश उड़ जाएंगे और मुंह से सिर्फ OMG निकलेगा। जी हां, सुहाना का यह टी-शर्ट 10-20 हजार नहीं बल्कि पूरे 50,219 रु. का है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »