26 Apr 2024, 03:48:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर और धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित की सुपरहिट जोड़ी फिर से सिल्वर स्क्रीन पर रंग जमा सकती है। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने 'राम लखन, तेजाब, बेटा, और पुकार' समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दर्शकों ने हमेशा से अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को पसंद किया है। चर्चा है कि जल्द ही यह जोड़ी दोबारा एकसाथ दिखाई दे सकती है। 
 
बताया जा रहा है कि जाने माने फिल्मकार इंद्र कुमार ने अपनी फिल्म 'धमाल' के तीसरे सीक्वल के लिए माधुरी दीक्षित से संपर्क किया है। उन्होंने अनिल कपूर के अपॉजिट फिल्म में लीड रोल आॅफर किया है। 'धमाल' और 'डबल धमाल' के बाद इस फिल्म का नाम 'टोटल धमाल होगा।' उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में इस फिल्म की शूंिटग शुरू हो जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »