29 Mar 2024, 04:20:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका ने कर दिखाया कमाल, फोर्ब्स में मिला ये सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2017 12:30PM | Updated Date: Nov 2 2017 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं। फोर्ब्स ने प्रियंका को मनोरंजन और मीडिया के क्षेत्र में सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 15वें पायदान पर रखा है। इस सूची में पॉप क्वीन बियोंस चौथे स्थान पर, गायक टेलर स्विफ्ट 12वें और हैरी पॉटर की लेखिका जे.के. रोलिंग 13वें पायदान पर हैं।
 
फोर्ब्स ने लेख में प्रियंका को अमेरिकी टेलीविजन का शो "क्वांटिको" की खूब सराहना की है। फोर्ब्स ने लिखा, "प्रियंका बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहुंचने वाली एक बेहद सफल अभिनेत्री हैं। प्रियंका किसी अमेरिकन टेलीविजन शो में काम करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।"
 
वहीं प्रियंका फोर्ब्स की सभी श्रेणी की सूची में 97वें स्थान पर हैं। इस सूची में जर्मनी की चांसलर पहले स्थान पर, बियोंस 50वें और टेलर 85वें स्थान पर हैं। खास बात ये है कि प्रियंका की तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने भी फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में एंट्री मारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »