29 Mar 2024, 02:54:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे शाहरुख खान जब मुंबई आए तो उनके पास महज 300 रुपए थे। रहने को घर नहीं था। लेकिन आज वो करीब 200 करोड़ रुपए के घर में रहते हैं। जी हां, किंग खान के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके बंगले ‘मन्नत’ के बारे में। शाहरुख खान आज जितने फेमस हैं, उतना ही उनका आलीशान बंगला ‘मन्नत’ भी है। शाहरुख के बंगले के अंदर की सजावट भी किसी महल से कम नहीं है। शाहरुख ने 1995 में इसे 15 करोड़ रुपए में खरीदा और ‘मन्नत’ नाम दिया। अब इसकी कीमत 200 करोड़ रुपए बताई जाती है।

सजाने में लगा 4 साल का वक्त...

ये बंगला करीब 6000sq ft का है। इसमें पांच बेडरूम हैं। मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम और लाइब्रेरी है। इसका इंटीरियर खुद शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। इसे डिजाइन करने में गौरी को चार साल से भी ज्यादा समय लगा।

एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि उनके मन में इस घर को खरीदने की इच्छा तब जागी थी जब वे 'Yes Boss' की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने पहली बार इस घर को देखकर ही इसे खरीदने की इच्छा जाहिर कर दी थी। इससे पहले मन्नत गुजरात के पारसी किकु गांधी का घर था। तब यह 'विला विएना’नाम से जाना जाता था। 

ऐसी है बंगले की कहानी... 

यह बंगला कभी ‘विला विएना’ के नाम से जाना जाता था और इसके मालिक गुजरात के पारसी किकु गांधी थे। आर्ट दुनिया में एक बड़ा नाम रखने वाले किकु गांधी मुंबई के प्रतिष्ठित ‘शिमॉल्ड आर्ट गैलरी’ के भी स्थापक हैं। वे ही इस बंगले के मालिक थे। मन्नत के बगल में ही एक और बंगला है, जिसे ‘किकि मंजिल’ कहा जाता है।

यहां किकु गांधी के माता-पिता रहते थे। ये दोनों ही बंगले किकु गांधी के पिता के थे। किकु गांधी का जन्म भी इसी बंगले में हुआ था, जहां अब शाहरुख खान रहते हैं। ये दोनों बंगले अगल-बगल में ही हैं और इनके बीच सिर्फ एक दीवार का फर्क है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »