19 Apr 2024, 15:01:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म में डीजे का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। रणबीर कपूर ने संजय दत्त बायोपिक की शूटिंग पूरी कर ली है। वह अब अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की तैयारियों में जुट गए हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट की भी अहम भूमिकाएं है। रणबीर अब अपना पूरा समय इसी फिल्म की तैयारी में बीता रहे हैं।
 
उन्होंने तय किया है कि अब वह सिर्फ और सिर्फ अयान मुखर्जी की इसी फिल्म पर ध्यान देंगे। बताया जा रहा है कि इन दिनों रणबीर कपूर विदेशों में कई पब्स के सैर लगा रहे हैं। वह कई डीजे से भी मिल रहे हैं और उनके साथ समय गुजार रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि वह संभवत: बह्मास्त्र में डीजे की भूमिका में नजर आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »