20 Apr 2024, 17:12:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड की सुपर कूल एक्ट्रेस 'इलियाना डिक्रूज़' आज अपना जन्मदिन मना रही है। इलियाना आज 30 वर्ष की हो गई है। 1 नवम्बर 1987 को मुंबई में जन्मी इलियाना की परवरिश मुंबई और गोवा में हुई है। बचपन से ही इलियाना मॉडलिंग और एक्टिंग कर रही है। इलियाना कई बड़े ब्रांड्स को भी एंडोर्स कर चुकी है इलियाना बॉलीवुड में आने से पहले तमिल फिल्मो में अभिनय करती थी। उन्होंने साल 2006 में तेलगु फिल्म 'देवदासु' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी इस फिल्म के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।

इलियाना ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2012 मे आई फिल्म 'बर्फी' से की थी। इस फिल्म में वे रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसे स्टार्स के साथ नजर आई थी फिल्म में इतने बड़े स्टार्स होने के बावजूद उन्होंने दर्शको का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था इस फिल्म के लिए इलियाना को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था इसके बाद वे वरुण धवन के साथ फिल्म 'मै तेरा हीरो' मे भी नजर आई थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »