19 Apr 2024, 11:53:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान के डर से KISS सीन वाली फिल्में छोड़ देती थीं ऐश्वर्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2017 2:36PM | Updated Date: Nov 1 2017 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय का आज बर्थडे है। वह आज 43 साल की हो गई है। ऐश्वर्या राय की जिंदगी पर लिखी गई किताब hall of fame में उनके बारे में कई खास बातें बताई गई है। हिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम के एक शॉट में ऐश्वर्या राय ने कई मिर्च‍ियां खाईं थीं ताकि वह ये शॉट परफेक्शन से दे सकें। इस किताब में इस बात का भी जिक्र किया गया था कि ऐश्वर्या बचपन में जब भी राशन और सब्जी तरकारी लाने मार्केट जाती थीं तो वह अक्सर बारगेन किया करती थीं।
 
बता दें कि ऐश्वर्या राय के सलमान खान के साथ अफेयर के खूब चर्चे रहे थे। उस दौरान ऐश्वर्या ने सुपरस्टार कमल हासन की अभय नाम की फिल्म छोड़ दी थी। इसकी वजह सलमान बताए जाते हैं। फिल्म में किसिंग सीन था सलमान जिसके सख्त खि‍लाफ थे।इसलिए ऐश्वर्या राय को फिल्म से बाहर होना पड़ा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »