29 Mar 2024, 19:07:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इत्तेफाक पहले पापा को ऑफर की गई थी: सोनाक्षी सिन्हा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2017 2:15PM | Updated Date: Nov 1 2017 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि सुपरहिट फिल्म 'इत्तेफाक' पहले उनके पापा शत्रुध्न सिन्हा को ऑफर की गई थी। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इत्तेफाक के रीमेक के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वर्ष 1969 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म इत्तेफाक में राजेश खन्ना और नंदा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि वर्ष 1969 में प्रदर्शित फिल्म इत्तेफाक उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा को पहले ऑफर की गई थी लेकिन बाद में राजेश खन्ना ने फिल्म में लीड रोल किया।
 
सोनाक्षी ने बताया मेरे पापा 1969 वाली इत्तेफाक में काम करने वाले थे। लेकिन अब मैं उसी फिल्म का रीमेक में हूं तो यह मेरे लिए बड़ी बात है। इत्तेफाक के रीमेक में काम करना मेरे लिए बहुत बड़ा मौका है। इस फिल्म के माध्यम से उन्हें अच्छी लड़की वाली इमेज को तोड़ने में मदद मिली है। चूंकि इस फिल्म में मेरे दो चेहरे दिखाई देते हैं जिसके कारण मुझे यह रोल अट्रेक्ट करता है। नई इत्तेफाक की कहानी में थोड़े ट्विस्ट हैं। गौरतलब है कि इत्तेफाक में सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म को शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन और बी.आर. चोपड़ा प्रोडक्शन ने बनाया है। इत्तेफाक 03 नवंबर को प्रदर्शित होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »