26 Apr 2024, 00:53:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍टर नील माधब पांडा की नई फिल्म 'कड़वी हवा' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। सोशल ड्रामा आधारित इस फिल्म में जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले भंयकर नुकसान के प्रति लोगों को चेताने की कोशिश की गई है। फिल्म को 24 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।
 
इस फिल्म में संजय मिश्रा और रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में हैं। संजय मिश्रा इस फिल्म में एक अंधे बुजुर्ग का किरदार निभा रहे हैं, जो कि भारत के एक रेगिस्तान में रहते हैं। रणवीर शौरी फिल्म में ओडिशा के रहने वाले हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जलवायु परिवर्तन से कैसे मौसमों में बदलाव हुए हैं और उनसे खेती पर कैसा प्रभाव पड़ा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »