19 Apr 2024, 07:25:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पार्टी में सिर्फ 300 रुपए का टॉप पहनकर पहुंची दीपिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2017 12:20PM | Updated Date: Oct 31 2017 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की खबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कौन नहीं जानता फिलहाल ये अपनी जल्द ही आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही ‘पद्मावती’ फिल्म का ‘घूमर’ सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस फिल्म का यह गाना दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया। यही नहीं इस गाने में दीपिका का लुक इतना आकर्षक लग रहा था कि दर्शकों ने दीपिका के लुक की काफी तारीफ की। गौरी खान के द्वारा कई पार्टियों का आयोजन किया जाता है और हाल ही में दीपिका गौरी खान के हैलोवीन पार्टी में नजर आई। आइए जानते है इस पार्टी में इनके ड्रेसअप के बारे में …..

गौरी खान की इस पार्टी में कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए लेकिन दीपिका का लुक सबसे अलग था उनकी ड्रेस को लेकर दर्शकों ने उनकी काफी तारीफ की। बता दें कि उन्होंने इस पार्टी में एक शिमरी स्टाइलिश पैंट और स्पैकडी पहनी हुई थी जिसमें उनका लुक बहुत ही आकर्षक लग रहा था। दर्शकों ने उनके इस लुक की काफी तारीफ की।

दीपिका ने ये ड्रेस पहली बार ही नहीं बल्कि शाहिद कपूर की प्री बर्थडे पार्टी में भी पहनी थी। इन्होने जो टॉप पहना था अगर आप भी उसकी कीमत जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे उन्होंने सिर्फ 300 रुपए का टॉप पहना था। इतनी बड़ी अभिनेत्री होकर इतनी कम कीमत का टॉप पहनकर उन्होंने सभी को चौंका दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »