24 Apr 2024, 14:00:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शॉर्ट फिल्म्स के जरिए 'अनकही कहानियां' पेश करेंगे: भारत बाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2017 5:02PM | Updated Date: Oct 30 2017 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'वंदे मातरम' और 'जन गण मन' जैसे विडियो में देशभक्ति की भावना और जोश को दशार्ने के लिए पहचाने जाने वाले फिल्मकार भारत बाला दुनिया को कम से कम 100 शॉर्ट फिल्मों के जरिए अब भारत की 'अनकही कहानियों' के बारे में बताने के लिए उत्साहित हैं। इस प्रॉजेक्ट का नाम 'इंडिया फिल्म कलेक्टिव' है। चेन्नई के रहने वाले फिल्मकार भारत ने कहा, 'यह एक प्रकार से विरासत से जुड़ा प्रॉजेक्ट है। यह भारत की अनकही कहानियों को लघु फिल्मों और कथाओं को दशार्ने के विचार के बारे में है। ये लघु कहानियां देश के लोगों, संगीत, परंपराओं, प्रथाओं के बारे में हैं, ये वृत्तचित्र के जैसे नहीं बल्कि कहानी कहने के प्रारूप में हैं।
 
उन्होंने बताया कि ये शॉर्ट फिल्म्स 10 मिनट तक की होंगी। वह इन फिल्मों को डिजिटल रूप में पेश करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि 47 शॉर्ट फिल्में वह पहले ही बना चुके हैं। सम्मेलन में इंडिया फिल्म कलेक्टिव के हिस्से के रूप में उन्होंने एक कहानी की छोटी-सी झलक दिखाई। इसे 'तालम' नाम दिया गया है, जिसका अर्थ लय होता है। यह नौका दौड़ के बारे में एक संगीतमय फिल्म है। साल 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान 'जियो उठो बढ़ो जीतो' संगीत विडियो निर्देशित कर चुके भारत ने बताया कि भारत आधारित इन शॉर्ट फिल्मों के लिए सरकार के साथ कोई करार नहीं हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »