18 Apr 2024, 21:43:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सपना दीदी में दीपिका के साथ मेरा तालमेल अलग है: इरफान खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2017 2:07PM | Updated Date: Oct 29 2017 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने खुलासा किया है कि आगामी फिल्म सपना दीदी में पर्दे पर उनका और दीपिका पादुकोण का तालमेल अलग नजर आएंगा। सपना दीदी में इरफान एक बार फिर पीकू की अपनी सह-अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म एस हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है और सपना दीदी के नाम से लोकप्रिय अशरफ खान के जीवन और समय का इसमें चित्रण किया गया है। सपना दीदी का किरदार दीपिका ने निभाया है। फिल्म में इरफान का किरदार नकारात्मक झुकाव वाला है और इसका निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है। 
 
एक साक्षात्कार में इरफान ने बताया कि मैं हमेशा दीपिका के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। मैं इस बार इस बात को लेकर थोड़ा ज्यादा उत्साहित हूं कि हमारे बीच का तालमेल कैसा होगा। इस फिल्म में मैं एक शरीफ या सभ्य नागरिक की भूमिका में नहीं हूं। ऐसे में इस फिल्म में तालमेल पूरी तरह (पीकू से) अलग है। उन्होंने बताया कि निर्माता फिल्म की पटकथा को अंतिम रूप दे रहे हैं। इस बीच इरफान की अगली फिल्म करीब-करीब सिंगल 10 नवंबर को प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ मलयालम की अभिनेत्री पार्वती नजर आएंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »