20 Apr 2024, 01:40:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजय दत्‍त और जॉन अब्राहम अब हाउसफुल-4 में काम करेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2017 2:00PM | Updated Date: Oct 29 2017 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त और जॉन अब्राहम फिल्म हाउसफुल-4 में काम करते नजर आ सकते हैं। साजिद नाडियाडवाला ने 'हाउसफुल 4' के निर्माण की घोषणा कर दी है। चर्चा है कि इस कड़ी में संजय दत्त और जॉन अब्राहम भी होंगे। कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन इस बार नहीं होंगे। जॉन ने दूसरी कड़ी में काम किया था। साजिद नाडियाडवाला ने एक बार फिर साजिद खान को फिल्म निर्देशन के लिए चुना है। फिल्म 2019 की दीवाली पर रिलीज होगी।
 
अक्षय कुमार के नेतृत्व में बनी हाउसफुल की पूरी गैंग नए उत्साह के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म इस बार पुनर्जन्म की थीम पर घूमती नजर आएंगी। साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि हाउसफुल का यह चौथा भाग अब तक में से सबसे भव्य होगा। साजिद खान के साथ वापसी करने पर मैं बहुत खुश हूं। वह पहले भी दो भागों को निर्देशित कर चुके हैं। हम पुनर्जन्म पर आधारित एक अजीब और दिलचस्प कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »