25 Apr 2024, 21:24:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

खास तरह की फिल्म को लोगों के सामने लाना चाहते है: राजकुमार राव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2017 1:55PM | Updated Date: Oct 29 2017 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर राजकुमार राव का कहना है कि वह खास तरह की फिल्म को लोगों के सामने लाना चाहते है। राजकुमार राव को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए सात साल हो गए हैं। उन्होंने इस साल पांच फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों को न केवल समीक्षकों ने सराहा है बल्कि दर्शकों ने भी उनके काम को पसंद किया है। राजकुमार की छठी फिल्म 'शादी में जरूर आना' रिलीज के लिए तैयार है। इस बार राजकुमार राव रोमांटिक ड्रामा फिल्म कर रहे हैं, जोकि उनके लिए एक नया जॉनर है।
 
उन्होंने कहा कि मैं एक खास तरह की फिल्मों को लोगों तक लाना चाहता हूं और इसके लिए खुद में भरोसा बनाए रखना एक बड़ी चुनौती थी। कई बार ऐसा भी हुआ जब फिल्में नहीं चलीं या पैसे नहीं कमा पाईं लेकिन आज जो इज्जत मिल रही है, उससे ये चीजें छिप जाती हैं। मेरा मानना है कि कुछ फिल्मों को बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के आधार पर नहीं मापा जाना चाहिए। ट्रैप्ड, बरेली की बर्फी और न्यूटन जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। पहले भी कई लोग मेरे साथ काम करना चाहते थे लेकिन पैसा लगाने के मामले में वे मुझ पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे। अब उन्हें भरोसा रहता है कि अगर मुझ पर निवेश करेंगे तो उन्होंने फायदा ही होगा नुकसान नहीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »