24 Apr 2024, 18:51:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्हें बचपन में मोटापे से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था जिसका आज भी उनका दु:ख है। अर्जुन कपूर ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।  बचपन में अर्जुन कपूर को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा है। अर्जुन कपूर ने माना कि वह बचपन में इतने मोटे थे कि इस कारण वो हमेशा परेशान रहते थे। उन्होंने कहा कि बचपन में एक बड़ी समस्या यह थी कि मैं एक फुटबॉल की तरह दिखता था। मैं बास्केटबॉल की तरह नजर आता था। मोटापे के कारण मैं सिर्फ अन्य लोगों को खेलते हुए देखता था। मैं कभी खेल नहीं पाता था।
 
अर्जुन कपूर ने कहा कि मुझे एक ही दु:ख है कि मैंने कोई खेल नहीं खेला और जब आप एक खिलाड़ी और खेल की बात करते हैं तो बचपन से खेलने पर वह आपको कई सारी चीजें सिखाता है। मेरे जीवन का यह सबसे बड़ा दु:ख है। मैं अपने बच्चों को खेल खेलने के लिए सदा प्रोत्साहित करूंगा। यह भी बहुत जरुरी है कि आप अपने बच्चों को खेलने के लिए बाहर भेजें। जब मैं खेल सकता था तब बहुत मोटा था और उससे परेशान था। अर्जुन कपूर जल्द परिणीति चोपड़ा के साथ उनकी अगली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आएंगे। इस फिल्म एक निर्देशन दिबाकर बनर्जी करने वाले है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »