29 Mar 2024, 12:41:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बर्थडे स्पेशल- ये एक्ट्रेस को-स्टार को 22 बार किस करके चर्चा में आई थी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2017 12:45PM | Updated Date: Oct 28 2017 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज अदिति राव हैदरी का जन्मदिन है, इसी के साथ ही अदिति 30 साल की हो गई हैं। अदिति अब तक बॉलीवुड में कई फिल्में कर चुकी हैं। इनमें से ये साली जिंदगी, लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क, रॉकस्टार, वजीर, भूमि उनकी नामी फिल्में हैं। अदिति बहुत अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बहुत बढ़िया डांसर भी हैं। उन्होंने 6 साल की उम्र में क्लासिकल डांस, भरतनाट्यम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म श्रिंगारम में अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस दिया। अदिति की ये फिल्म साल 2007 में आई थी।

इसके बाद अदिति सुधीर मिश्रा की फिल्म ये साली जिंदगी में नजर आईं। अदिति ने इस फिल्म में अपने को स्टार को 22 बार किस किया था। अदिति की शादी पूर्व गोवर्नमेंट ऑफिसर सत्यदीप मिश्रा से हुई, लेकिन ये शादी ज्यादा देर तक चल नहीं पाई। वहीं अदिति पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर के साथ फिल्म लंदन पेरिस न्यूयॉर्क में नजर आई। इस फिल्म में अदिति ने भी एक गाने को अपनी आवाज दी थी।
 
अदिति बताती हैं कि उनकी लाइफ में फिल्म वजीर काफी स्पेशल है। वह जब इस फिल्म के लिए सेलेक्ट हुई थीं, उस वक्त वह नहीं जानती थीं कि फिल्म में अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर जैसे बड़े स्टार्स हैं। अदिति कहती हैं कि उनकी लाइफ में कोई हो जो उन्हें गाइड करे सपोर्ट करें, बताए कि ये करो ये नहींष लेकिन मेरी लाइफ में ऐसा कोई नहीं है। मैं चाहती हूं कोई हो जो मुझे होल्ड करे, जब गिरूं तो संभाले.. हर कोई यही चाहेगा। लेकिन इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉड फादर नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »