25 Apr 2024, 18:39:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कॉमेडी फिल्मों को कभी सराहा नहीं जाता - रोहित शेट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2017 3:48PM | Updated Date: Oct 26 2017 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन पर समीक्षक भले ही मेहरबान न हो लेकिन निर्देशक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिल रही दर्शकों की मेहरबानी से काफी खुश हैं। गोलमाल अगेन  रोहित की अभी तक की सबसे बड़ी लागत से बनी फिल्म है। ऐसा बताया जा रहा है कि 3,500 स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रपए की कमाई की थी। 44 वर्षीय फिल्मकार  ने कहा, गोलमाल अगेन  को इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली और वह सबसे जल्दी 100 करोड़ रपए के क्लब में शामिल हुई।

फिल्म देखने के बाद हमें यकीन था कि फिल्म चलेगी ,लेकिन कितना चलेगी इसका हमें अंदाजा नहीं था। हमने नहीं सोचा था कि हमें इतनी जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिलेगी। लेकिन हमें यकीन था कि दर्शक परिवार के साथ  फिल्म देखने जरूर आएंगे। 20 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ने पहले पांच दिनों में देश में 116.89 करोड़ रपए की कमाई की है। शेट्टी ने कहा कि वह समीक्षा से कभी हतोत्साहित नहीं होते क्योंकि वह हमेशा दर्शकों से मिलने वाली प्रतिक्रिया पर ध्यान देते हैं।      

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »