19 Apr 2024, 20:39:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'घूमर' को मुश्किल, मजेदार गीत मानती है: दीपिका पादुकोण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2017 3:24PM | Updated Date: Oct 26 2017 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण घूमर गीत को सबसे मुश्किल और मजेदार मानती है। दीपिका आने वाली फिल्म 'पद्मावती' से जारी हुए गीत 'घूमर' में दीयों को अपने हाथों में घुमाती नजर आ रही है। उनका कहना है कि यह उनके द्वारा अब तक किए गए गीतों से सबसे अधिक मुश्किल था। दीपिका ने ट्विटर पर लिखा कि 'घूमर' गीत अब तक किए गए गीतों से सबसे अधिक मुश्किल था, लेकिन साथ ही मजेदार।

 गौरतलब है कि 'पद्मावती' में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। शाहिद कपूर दीपिका के किरदार के पति महारावल रतन सिंह की भूमिका में हैं, जबकि रणवीर अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं। मध्ययुगीन दिल्ली के शासक अलाउद्दीन खिलजी की रानी पद्मावती से प्रेम कहानी पर आधारित यह फिल्म 01 दिसंबर को रिलीज होगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »