25 Apr 2024, 18:35:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। 90 के दशक की मशहूर अदाकारा 'मस्त मस्त गर्ल' रवीना टंडन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही है। रवीना टंडन एक ऐसी हीरोइन रही हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से सभी का मन मोह लिया। इसके बादजूद उनकी निजी जिंदगी में कई मोड़ ऐसे आएं, जिनसे परेशान होकर रवीना डिप्रेशन का शिकार तक हो गई थीं। 
 
बता दें कि 26 अक्टूबर 1974 को जन्मीं रवीना ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1991 में आई फिल्म 'पत्थर के फूल' से की थी। इसमें वो सलमान खान के साथ नजर आई थीं। फिल्म तो कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन गानों ने बहुत लोकप्रियता हासिल की और रवीना लोगों की नजर में आ गई। रवीना अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। 
 
रवीना को पहली बार दमदार अभिनेत्री की पहचान 'मोहरा' फिल्म से मिली। इस फिल्म का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' इतना हिट रहा कि फैंस ने रवीना को 'मस्त मस्त गर्ल' का ही खिताब दे दिया। ये गाना रवीना और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था। बताया जाता है कि इस फिल्म से ही रवीना और अक्षय की नजदीकियां बढ़ी थी। यहां तक कि उन दोनों ने सगाई तक कर ली थी। हालांकि, अक्षय और रवीना की शादी नहीं हो पाई। 
 
रवीना ने एक साक्षात्कार में बताया था कि अक्षय के दिलफेंक मिजाज की वजह से उनका रिश्ता टूट गया था। अक्षय से सगाई टूटने के बाद उनका नाम सनी देओल से भी जोड़ा गया। बाद में रवीना ने फिल्ममेकर अनिल थडानी से शादी कर ली थी। अब रवीना अपने पति के साथ मुंबई में ही रहती हैं। उनके चार बच्चे हैं। जिनमें दो अनिल थड़ानी और रवीना के हैं। दरअसल, रवीना ने शादी से पहले ही दो लड़कियों को गोद लिया था, जिनमें से एक की रवीना शादी कर चुकी हैं। रवीना को
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »