23 Apr 2024, 18:41:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रिलीज हुआ अरविंद केजरीवाल के जीवन पर बनी फिल्म का ट्रेलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2017 12:25PM | Updated Date: Oct 26 2017 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कुछ साल पहले देश में एक भयानक जन आंदोलन हुआ और इस जन अंदोलन के बाद निकली आम आदमी पार्टी। इसी आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के पीछे की कहानी सामने लेकर आ रही है। आल ही में इस फिल्‍म का टीजर रिलीज किया गया था और अब इस फिल्‍म का ट्रेलर भी सामने आ गया है। ‘एन इन्सिग्निफिकेंट मैन’ नाम की इस डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍म का निर्माण विनय शुक्‍ला और खुशबू रांका ने किया है।

उनका कहना है कि यह एक नॉन फिक्शनल पोलीटिकल फिल्म है, जो सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर राजनेता बने अरविंद केजरीवाल के भारतीय राजनीतिक की कहानी को दिखाती है।इस डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍म के ट्रेलर की शुरुआत अरविंद केजरीवाल से होती है, जो शुरुआत में अपना नाम बता रहे हैं।एक आम आदमी से 'आम आदमी पार्टी' बनने तक के सफर के हर उतार-चढ़ाव को इस ट्रेलर में दिखाया गया है।ट्रेलर के शुरुआती पहले हिस्‍सा में इस पार्टी पर लगे भ्रष्‍टाचार के आरोपों, केजरीवाल पर स्‍याही फेंकने जैसे कई किस्‍से दिखाए गए हैं।साथ ही ट्रेलर में इस पार्टी से अलग होकर 'स्‍वराज पार्टी' बनाने वाले राजनेता योगेंद्र यादव को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »