18 Apr 2024, 21:37:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका और 'ठुमरी की रानी' कहलाने वाली गिरिजा देवी का कोलकाता के बिड़ला हॉस्पिटल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ठुमरी गायन को एक पहचान दिलाने वाली गिरिजा देवी को 1972 पद्मश्री, 1989 में पद्मभूषण और 2016 में पद्मविभूषण से नवाजा गया था। 

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मृत्यु पर ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। गिरिजा देवी ने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा अपने पिता से ली थी और गायकी में आने के लिए उन्हें अपने परिवार में काफी विरोध का भी सामना करना पड़ा था। 

गिरिजा देवी शास्त्रीय संगीत और ठुमरी के अलावा र्द्ध शास्त्रीय शैलियों कजरी, चैती, होली को भी अहमियत दी और वह ख्याल, भारतीय लोक संगीत और टप्पा भी गाती थीं। लोक गायिकी को एक मुकाम तक पहुंचाने में गिरिजा देवी की अह्म भूमिका मानी जाती है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »