24 Apr 2024, 16:12:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्रियों को सेक्स के लिए मजबूर किया जाता है? प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2017 2:10PM | Updated Date: Oct 24 2017 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर हार्वी वाइनस्टीन के कई अभिनेत्रियों से यौन शोषण के हंगामे के बीच अब बॉलीवुड की सुपरस्टार और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने भी बॉलीवुड के भीतर यौन शोषण के संकेत दिए हैं।

मैरी क्लेयर पावर ट्रिप संवाद के दौरान हॉलीवुड में कदम रख चुकी बॉलीवुड की इस सुपरस्टार ने सिनेमा में हार्वी वाइनस्टीन की भूमिका का जिक्र छेड़ते हुए कहा कि ये सिर्फ सेक्स की बात नहीं है, बल्कि ये पावर का मामला है और ये एक हकीकत है।

उन्होंने ये भी कहा कि ये बात सिर्फ हार्वी वाइनस्टीन तक सीमित नहीं है, बल्कि हॉलीवुड में इनके जैसे अनेक हैं और ऐसी चीज़ें हर जगह होती हैं। अभिनेत्री ने सीधे तौर पर बॉलीवुड का जिक्र तो नहीं किया, साफ इशारा किया कि हार्वी वाइनस्टीन सिर्फ हॉलीवुड में नहीं हैं, बल्कि ऐसे लोग बॉलीवुड में भी हैं।

जब उनसे हार्वी वाइंस्टीन को लेकर सवाल किया गया तो प्रियंका ने कहा, मैं यहां हार्वी वाइंस्टीन के बारे में नहीं सोच रही. मैं ये भी नहीं समझ रही है कि हॉलीवुड में सिर्फ हार्वी वाइंस्टीन हैं। ऐसे कई मर्द हैं, और सिर्फ ऐसे भारत में ही नहीं, बल्कि हर जगह हैं।

प्रियंका इन दिनों अमेरिकी टेलीविजन शो क्वांटिको की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने कहा, हमारे काम में, अगर आप किसी के जज्बात को नहीं ठेस पहुंचाते हैं। तब आपको धमकी दी जाएगी कि आपको काम नहीं मिल सकता और ये पुरुष एक साथ हो जाएंगे। आप महिला हैं और खुद को अकेली महसूस करेंगीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »