24 Apr 2024, 01:26:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Happy B’day: 18 साल की लड़की पर भारी 44 साल की मलाइका अरोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2017 6:13PM | Updated Date: Oct 23 2017 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कहते है कुछ लोगों पर उम्र का कोई असर नहीं होता है। मलाइका अरोड़ा के बारे में भी यह कहना गलत नहीं होगा। 23 अक्टूबर, 1973 को जन्मी मलाइका अरोड़ा आज 44 साल की हो गई है। बढ़ती उम्र का असर उनकी पॉपुलैरिटी में बिल्कुल नहीं पड़ा। फिल्मों में उनके आइटम सॉन्ग और उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। मलाइका ने करियर की शुरुआत एमटीवी वीजे के तौर पर की थी। 

लेकिन उन्होंने सबका ध्यान खींचा बल्ली सग्गू के रीमिक्स गाने 'गुड़ नालो इश्क मीठा से'। लेकिन 1998 में 'दिल से' फिल्म का गाना 'छैंया छैंया' ने तो उनकी तकदीर ही बदलकर रख दी और वे अपने इस गाने के साथ हजारों दिलों की धड़कन बन गई। फिर 2010 की 'मुन्नी बदनाम' ने तो उनका नाम हर किसी की जुबान पर चढ़ा दिया। उन्होंने 1998 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी लेकिन 2016 में वे दोनों अलग हो गए। 
 
छैंया छैंया, दिल से (1998)
 
मणिरत्नम की फिल्म में शाहरुख खान के साथ मलाइका अरोड़ा ने अपनी वो अदाएं दिखाई कि अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए। गाना टॉप चार्ट में रहा और इस गाने ने मलाइका को स्टार बना दिया। 

फैशन खतम मुझ पे, डॉली की डोली (2015)
 
वाकई यह कहना एकदम सही भी है। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखकर इस बात का अंदाजा लग जाता है कि वे कितनी स्टाइलिश है। इस गाने में उनकी अदाएं कमाल की रही थी फिल्म से ज्यादा यह गाना पॉपुलर हुआ था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »