25 Apr 2024, 10:06:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित हाल ही में परिवार सहित आगरा पहुंची। यहां उन्होंने ताज का दीदार किया। इस खूबसूरत पल को उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया है। सियासी गलियारों में आजकल ताजमहल को लेकर काफी चचार्एं है। माधुरी ने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में माधुरी के पति डॉ. नेने की बचपन की तस्वीर है जिसमें वह अपनी बहन के साथ ताज के सामने खड़े हैं। वहीं दूसरी फोटो में माधुरी अपने पति, दो बेटों अरिन और रयान के अलावा परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ हैं। दोनों तस्वीरों पर माधुरी ने कैप्शन देते हुए लिखा है, 'राम और उनकी बहन की यह तस्वीर बेहद पसंद है। अब फ्लैश फॉरवर्ड। भारत के साथ प्यार जारी है। जय हिंद!' इसी हफ्ते माधुरी ने अपनी शादी के 18 साल पूरे किए हैं। 17 अक्टूबर 1999 को उन्होंने श्रीराम नेने से शादी की थी। श्रीराम पेशे से डॉक्टर हैं। जल्द ही माधुरी मराठी फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। आखिरी बार वह साल 2014 में फिल्म 'गुलाब गैंग' में नजर आई थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »