29 Mar 2024, 07:54:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बहुमुखी प्रतिभा के रूप में पहचान बनायी देवेन वर्मा ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2017 4:01PM | Updated Date: Oct 22 2017 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हिंदी फिल्म जगत में देवेन वर्मा का नाम एक ऐसी शख्सियत के तौर पर लिया जाता है जिन्होंने न सिर्फ अभिनय की प्रतिभा से बल्कि फिल्म निर्माण और निर्देशन से भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। देवेन वर्मा का जन्म 23 अक्तूबर 1937 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पुणे के नौवरसे वाडिया कॉलेज से पूरी की। साठ के दशक में बतौर अभिनेता बनने का सपना लेकर वह मुंबई आ गए।
 
उन्होंने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1961 में यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म "धर्म पुत्र" से की।बहुत कम लोगो को पता होगा कि इस फिल्म से ही अभिनेता शशि कपूर ने अपने सिने करियर की शुरूआत की थी। फिल्म टिकट खिड़की पर कामयाब तो हुयी लेकिन देवेन वर्मा दर्शको का ध्यान अपनी ओर आकषिर्त करने में असफल रहे। वर्ष 1963 में देवेन वर्मा को बी.आर.चोपड़ा की फिल्म गुमराह में काम करने का अवसर मिला लेकिन इससे भी उन्हें कोई खास फायदा नही पहुंचा ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »