20 Apr 2024, 13:41:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

यौन उत्पीड़न पर प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा, पढ़िए क्या कहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 1:09PM | Updated Date: Oct 21 2017 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत कर आज हॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, प्रियंका ने हाल ही में 2017 Marie Claire Power trip को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्व वीनस्टीन पर भी बात की। बता दें, हार्वे पर इस वक्त कई हॉलीवुड एक्ट्रेसेज यौन उत्पीड़न के आरोप लगा रही हैं और वह इस वजह से काफी वक्त से सुर्खियों में हैं। इसी मामले पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा, यौन शोषण के आरोप में फंसे हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन की तरह इस दुनिया में बहुत लोग हैं।उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि हॉलीवुड में सिर्फ हार्वे वीनस्टीन ही हैं।
 
एसी बहुत सी कहानियां अब सामने आने वाली हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि 'यह सिर्फ सेक्शुएलिटी या सेक्स की बात नहीं है, मुझे लगता है कि यह पावर की बात है। प्रियंका ने आगे कहा- हमारी इंडस्ट्री में किसी भी वुमन को काम के लिए कोम्प्रोमाइज करने को कहा जाता है और अगर वह कोम्प्रोमाइ नहीं करती तो उसे डराया जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »