19 Apr 2024, 19:55:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलिवुड ऐक्टर अजय देवगन और फिल्म मेकर मिलन लूथरिया ने कई सफल फिल्में साथ में बनाई हैं लेकिन उनकी लेटेस्ट फिल्म 'बादशाहो' की असफलता देखकर लग रहा है कि अब इन दोनों का साथ इतना लकी नहीं रहा। इस फिल्म की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट में अजय देवगन के अलावा इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज शामिल थे लेकिन फिर भी फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा सकी। हाल में दिए एक इंटरव्यू में अजय ने इस फिल्म की असफलता के लिए मिलन लूथरिया को दोषी ठहराया और कहा कि फिल्म के पहले गाने (रश्के कमर) के रिलीज होने के बाद फिल्म के प्रमोशन की योजना बहुत गलत थी।
 
इसके अलावा फिल्म के काफी सारे दर्शकों ने फिल्म के अचानक होने वाले अंत को पसंद नहीं किया। अजय ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें भी निजी तौर पर फिल्म का अंत पसंद नहीं आया। फिल्म से निराश अजय ने कहा, 'मैंने फिल्म के डायरेक्टर के साथ लड़ाई भी की थी क्यों कि हमने शूट कुछ और किया था लेकिन अंत में उन्होंने इसे फिल्म में शामिल ही नहीं किया।' अब ऐसा माना जा रहा है कि हो सकता है कि अगर मिलन अलग तरह से फिल्म का अंत अलग तरह से किया जाता तो यह सफल भी हो सकती थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »