25 Apr 2024, 11:53:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अब मराठी फिल्मों में अभिनय की पारी का आगाज करने जा रही हैं। करीब तीन दशकों तक हिन्दी फिल्मों में सक्रिय रहने वाली 50 वर्षीय अभिनेत्री माधुरी एक मराठी फिल्म में काम करने जा रही हैं। यह फिल्म एक महिला प्रधान फिल्म होगी। फिल्म के बारे में माधुरी ने बताया, यह हर घर की कहानी है जिसमें आशा की एक किरण है। यह ना केवल आपको उम्मीद और प्रेरणा देती है बल्कि सही मायने में जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित भी करती है।

उन्होंने बताया, फिल्म चुनने का सबसे दिलचस्प कारण यह है कि यह हर किसी के दिल को छूने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देवसकर करने जा रहे हैं। उन्होंने देवश्री शिवदेकर के साथ मिलकर इस फिल्म की पटकथा भी लिखी है। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है। माधुरी ने बहुत लंबे समय के बाद मराठी फिल्म में काम करने का फैसला किया। इस बारे में डेढ़ इश्किया की अभिनेत्री ने कहा कि यह उनके लिए सही पटकथा है। इस साल के आखिर में फिल्म का निर्माण शुरू हो जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »