26 Apr 2024, 03:56:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बिग बी के साथ इंटीमेट हो चुकी इस एक्ट्रैस ने की थी गुपचुप शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 12:02PM | Updated Date: Oct 17 2017 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय सिनेमा के नभमंडल में स्मिता पाटिल ऐसे ध्रुवतारे की तरह हैं जिन्होंने अपने सशक्त अभिनय से समानांतर सिनेमा के साथ-साथ व्यावसायिक सिनेमा में भी दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। स्मिता पाटिल अभिनीत फिल्मों पर यदि एक नजर डाली जाए तो पायेंगे कि पर्दे पर वह जो कुछ भी करती थीं वह उनके द्वारा निभाई गई भूमिका का जरूरी हिस्सा लगता है और उसमें वह कभी भी गलत नहीं होती थी। आज उनके जन्मदिन पर एक नजर डालते है उनके जीवन पर।

सत्रह अक्टूबर 1955 को पुणे शहर में जन्मी स्मिता पाटिल ने अपनी स्कूल की पढ़ाई महाराष्ट्र से पूरी की। उनके पिता शिवाजी राय पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थे जबकि उनकी मां समाज सेविका थी। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मराठी टेलीविजन में बतौर समाचार वाचिका काम करने लगीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात जाने माने निर्माता. निर्देशक श्याम बेनेगल से हुई। श्याम बेनेगल उन दिनों अपनी फिल्म चरण दास चोर बनाने की तैयारी कर रहे थे।

श्याम बेनेगल को स्मिता पाटिल में एक उभरता हुआ सितारा दिखाई दिया और अपनी फिल्म चरण दास चोर में स्मिता पाटिल को एक छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर दिया। भारतीय सिनेमा जगत में चरण दास चोर को ऐतिहासिक फिल्म के तौर पर याद किया जाता है क्योंकि इसी फिल्म के माध्यम से श्याम बेनेगल और स्मिता पाटिल के रूप में कलात्मक फिल्मों के दो दिग्गजों का आगमन हुआ। श्याम बेनेगल ने स्मिता पाटिल के बारे मे एक बार कहा था, मैंने पहली नजर में ही समझ लिया था कि स्मिता पाटिल में गजब की स्क्रीन उपस्थिति है और जिसका उपयोग रुपहले पर्दे पर किया जा सकता है।

फिल्म चरण दास चोर हालांकि बाल फिल्म थी लेकिन इस फिल्म के जरिये स्मिता पाटिल ने बता दिया था कि हिंदी फिल्मों में खासकर यथार्थवादी सिनेमा में एक नया नाम स्मिता पाटिल के रूप में जुड़ गया है। इसके बाद वर्ष 1975 मे श्याम बेनेगल द्वारा ही निर्मित फिल्म निशांत में स्मिता को काम करने का मौका मिला। वर्ष 1977 स्मिता पाटिल के सिने कैरियर में अहम पड़ाव साबित हुआ।

इस वर्ष उनकी भूमिका और मंथन जैसी सफल फिल्मे प्रदर्शित हुई। दुग्ध क्रांति पर बनी फिल्म मंथन में स्मिता पाटिल के अभिनय ने नये रंग दर्शकों को देखने को मिले। इस फिल्म के निर्माण के लिये गुजरात के लगभग पांच लाख किसानों ने अपनी प्रतिदिन की मिलने वाली मजदूरी में से दो-दो रुपये फिल्म निर्माताओं को दिये और बाद में जब यह फिल्म प्रदर्शित हुई तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »