26 Apr 2024, 03:06:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान की बहन के घर पार्टी में लाल लहंगा पहना पहुंची कैटरीना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 12:12PM | Updated Date: Oct 15 2017 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रैस कैटरीना कैफ किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में कैटरीना की कुछ लेटैस्ट तस्वीरें सामने आईं है। जो कि उनके पूर्व प्रेमी सलमान ख़ान की बहन के घर की हैं। 
 
इन तस्वीरों में कैटरीना रैड कलर के लहंगे में नजर आ रही है। दरअसल, सलमान की बहन अर्पिता ने अपने घर पर दीवाली की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई सितारे पहुंचें लेकिन इन सितारों में सबसे ज़्यादा ग्लैमरस कैटरीना ही लग रही थीं।
 
उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी की बहन के घर पहुंच सारी लाइमलाइट बटोर ली। इन तस्वीरों में कैटरीना रैड लहंगे में अलग-अलग पोज देते हुए तस्वीरें खिंतवाती हुई नजर आईं।
 
बता दें कि वैसे कैटरीना इन दिनों सलमान के साथ ही अपनी आने वाली फिल्म  'टाइगर ज़िंदा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म दोनों की ही फिल्म एक था टाइगर का सिक्वल है। इससे पहले उनकी फिल्म जग्गा जासूस जो कि रणवीर कपूर के साथ आई जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। इस फिल्म के पिटने की वजह से टाइगर ज़िंदा है का चलना उनके लिए बहुत ज़रूरी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »