20 Apr 2024, 15:17:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती के लिए 35 किलोग्राम के गहने पहने हैं। संजय लीला भंसाली इन दिनों फिल्म पद्मावती बना रहे हैं जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका है। भंसाली की यह फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेंगी। रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी। दीपिका पद्मावती का किरदार निभा रही है। पद्मावती की शूटिंग के दौरान करीब 58 किलो वजन वाली दीपिका पादुकोण का वेट बढ़कर 93 किलो हो गया था। उनके शरीर पर शूटिंग के दौरान हमेशा 35 किलो के गहने और कपड़े रहते थे।
 
बताया जाता है कि  दीपिका को हर बार कई कई घंटों तक 20 किलो के गहने, चार किलो का दुपट्टा और 11 किलो का घाघरा सहित करीब 35 किलो का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ता था। इतने वजन के साथ लंबे लंबे सीन, नाच-गाना और अंत में 16000 राजपूतानियों के साथ जौहर। यह सब इतना आसान नहीं था लेकिन दीपिका ने उफ तक नहीं की। इस दौरान दीपिका ने कभी इतने वजन की शिकायत नहीं की। पद्मावती, एक दिसंबर को रिलीज़ होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »