25 Apr 2024, 12:02:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'फिरंगी' पर निकला कपिल शर्मा का गुस्सा, दे मारी लात, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2017 2:44PM | Updated Date: Oct 13 2017 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। छोटे पर्दे से गायब कॉमेडियन कपिल शर्मा अब बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखा कर, दर्शकों को हंसाने को तैयार है। 24 नवंबर को रिलीज होने वाली कपिल की आगामी फिल्म 'फिरंगी' का मोस्टर पोस्टर रिलीज हो गया है। मोशन पोस्टर की शुरुआत में गुलाम भारत की पुलिस यूनिफॉर्म पहने हुए कपिल इसमें एक फिरंगी आदमी को लात मारते हुए नजर आ रहे हैं।
 
कपिल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में रिलीज फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' के जरिए की थी। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। ठीक 2 साल बाद कपिल बड़े पर्दे पर फिर लौट रहे हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी इशिता दत्ता और मोनिका गिल के साथ जमेगी। लेकिन इन दोनों एक्ट्रेस की झलक मोशन पोस्टर पर दिखाई नहीं दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »