29 Mar 2024, 01:25:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सीएम अरविंद केजरीवाल पर बनी फिल्म, इस दिन होगी रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2017 12:18PM | Updated Date: Oct 13 2017 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक ‘अरविंद केजरीवाल’ की जिंदगी पर जल्द ही फिल्म रिलीज होने वाली है। यह फिल्म एक डॉक्यूमेंट्री ड्रामा ‘एन इन्सिगनिफिकेंट मैन’ होगी, जोकि 17 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को अमेरिका की मीडिया कंपनी विस लॉन्च कर रही है।खुशबू रांका और विनय शुक्ला द्वारा निर्देशित यह फिल्म अकाल्पनिक राजनीतिक फिल्म है, जो समाजिक कार्यकर्ता से लेकर राजमेता बने अरविंद केजरीवाल के भारतीय राजनीतिक क्षितिज पर उदय को दर्शाती है।
 
दावा किया जा रहा है कि राजनीतिक पार्टियां पर्दे के पीछे क्या करती है उनके वॉर रूम्स में क्या होता हैस यह सब फिल्म में दिखाया जाएगा।दरअसल, इस फिल्म के रिलीज़ होने की तारीख इससे पहले की निश्चित की गयी थी। लेकिन उस समय पूर्व सेंसर बोर्ड चीफ पहलाज निहलानी को इसपर आपत्ति थी। उन्होंने उस समय कहा था कि चूँकि इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री शिला दीक्षित के बारे में जानकारी है, इस कारण से इन सभी से आज्ञा लेनी पड़ेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »