25 Apr 2024, 23:41:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर यशराज बैनर की चहेती बन चुकीं हैं और यही वजह है कि वाणी और रणवीर सिंह की लीड जोड़ी वाली यशराज की पिछली फिल्म 'बेफिक्रे' के फ्लॉप रहने के बावजूद वाणी पर आदित्य चोपड़ा का भरोसा अब भी कायम है और शायद इसीलिए यशराज बैनर ने अब अपने एक और बड़े प्रोजेक्ट के लिए वाणी को साइन कर लिया है। 

यशराज बैनर की ओर से जारी बयान के मुताबिक, वाणी कपूर रितिक रोशन के साथ रोमांस करती नजर आएगी। इस फिल्म के लिए रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर को लीड रोल के तौर पर चुन लिया गया है और इस फिल्म में  एक ही एक्ट्रेस होंगी। 
 
फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बताया, 'मुख्य रूप से फिल्म की कहानी रितिक-टाइगर पर ही केंद्रीत होगी और फिल्म में केवल एक लड़की होगी, जो रितिक रोशन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। 
 
हालांकि फि ल्म का टाइटिल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसकी रिलीज डेट तय कर दी गई है। यह फिल्म 25 जनवरी 2019 को गणतंत्र दि वस के मौके पर रिलीज की जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »