17 Apr 2024, 01:17:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। अपने डांस के दम पर पूरे भारत में अपनी पहचान बनाने वालीं शक्ति मोहन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1985 में दिल्ली में हुआ, लेकिन उनकी परवरिश मुंबई में हुई। कभी आईएएस बनने की चाह रखने वाली शक्ति को उनके किस्मत ने एक नई पहचान दी और आज वह एक सफर डांसर हैं। कभी रियलिटी टीवी शो 'डांस प्लस' में पार्टीसिपेट करने वाली शक्ति आज खुद एक शो को जज कर रही हैं।
 
आज टीवी रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में अगर किसी शख्सियत का नाम याद आता है, तो वह हैं शक्ति मोहन. वैसे अगर आप ‘धूम 3’ के ‘कमली’ डांस मूव्‍स के दीवाने हैं तो बता दें कि शक्‍ति‍ इसे बतौर असिस्‍टेंट कोरियोग्राफ किया है। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शक्ति ने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली के बिरला बालिका विद्यापीठ से पूरी की है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पूरी की। यहां से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से बीए किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »