20 Apr 2024, 06:48:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट सुपरहिट फिल्म सड़क का सीक्वल बनाने जा रही है। नब्बे के दशक में प्रदर्शित सुपरहिट महेश भट्ट निर्देशित फिल्म सड़क में  संजय दत्त, पूजा भट्ट और सदाशिव अमरापुरकर ने मुख्य भूमिका निभायी थी।पूजा भट्ट फिल्म का सीक्वल बनाने जा रही है।

पूजा भट्ट ने बताया कि इस बार हम संजय दत्त के वास्तविक जीवन के साथ आज के दौर से जुड़ी उनकी  कहानियों को दिखाएंगे। संजय दत्त एक समय नशे की प्रवृति का भी शिकार हो  चुके हैं और सड़क-2 में हम डिप्रेशन पर फोकस कर रहे हैं। लेकिन फिल्म  कमर्शियल वैल्यू को ध्यान में ध्यान में रख कर बनाई जायेगी। पूजा ने कहा कि आज के दौर में कंटेंट वाली फिल्में बड़े बजट और स्टारकास्ट  वाली फिल्मों से ज़्यादा चलती हैं। दर्शक हमेशा से ही स्मार्ट रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »