25 Apr 2024, 10:39:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं रोहित शेट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2017 12:59PM | Updated Date: Oct 12 2017 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक रोहित  शेट्टी महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। रोहित शेट्टी इन दिनों फिल्म 'गोलमाल अगेन' बना रहे हैं। बॉलीवुड के  महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हर कोई काम करना चाहता है। रोहित शेट्टी भी अमिताभ को लेकर फिल्म बनाना चाहते है। रोहित  हार्ड कोर कमर्शियल फिल्म  बनाना चाहते है। 

रोहित शेट्टी ने कहा , मैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन  के साथ एक फिल्म बनाना चाहता हूं। वह फिल्म बहुत बड़ी होगी। बस मुझे एक  अच्छी कहानी की तलाश है। इसके पीछे कारण यह है कि मेरा अमिताभ बच्चन को  लेकर फिल्म बनाने का एक सपना है।" रोहित शेट्टी ने कहा कि उन्हें बिग बी की सबसे खास बात यह लगी कि वह  अपने काम को लेकर बहुत गंभीर है। इसके अलावा आप सभी को पता है कि अमिताभ  बच्चन अपना  समय व्यर्थ नहीं करते और हमेशा समय पर पहुंचते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »