16 Apr 2024, 14:04:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला टेलीविजन श्रृंखला 'शरणम्' से जुड़कर बेहद खुश है। जूही शरणम के जरिए भारत की आध्यात्मिक विविधता और विरासत से रूबरू  कराएंगी। जूही इस 'ऑफबीट' परियोजना का हिस्सा बनकर खुश हैं। जूही ने कहा,  ''मैंने इससे पहले भी टेलीविजन पर काम किया है, लेकिन यह एक ऑफबीट  परियोजना है, जो मेरे लिए नई है।
 
जब मुझे इस परियोजना की पृष्ठभूमि बताई  गई, तो मुझे यह बहुत उत्साहित करने वाली और जरूरी लगी। भारत एक विविधता  भरा देश है, जहां लोगों के विभिन्न प्रकार के विश्वास हैं। इस विश्वास को  समझना दिलचस्प होगा।जूही ने कहा , ''यह शो लद्दाख के हेमिस मठों से लेकर दक्षिण के  वेलनकन्नी और पश्चिम के सोमनाथ और पूर्व में कामाख्या तक की यात्रा  करेगा। इसे खूबसूरती से शूट किया गया है और इसमें दिखाई जाने वाली लोगों  की कहानियां दिल को छू लेने वाली हैं।     
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »