25 Apr 2024, 01:31:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सलमान खान  के साथ फिल्म रेस 3 में काम करने से मना कर दिया है। बॉलीवुड फिल्मकार रमेश तौरानी फिल्म रेस 3 बनाने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान खान की मुख्य भूमिका है। अमिताभ बच्चन को फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया है। अमिताभ इस समय ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शिंटग में बिजी हैं।
 
इसके साथ ही उनकी फिल्म 102 नॉट आउट भी दिसंबर में रिलीज होने वाली है। ऐसे में अधिक व्यस्तता होने के चलते अमिताभ को रेस-3 के लिए ना कहना पड़ा। अमिताभ ने कहा कि रेस-3 के मेकर्स को उनसे अक्टूबर की डेट्स चाहिए थी,  मगर अक्टूबर की तारीख वो बायोपिक फिल्म झुंड के लिए दे चुके हैं। इसलिए उन्हें रेस-3 के मेकर्स को ना कहना पड़ा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »