29 Mar 2024, 16:01:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेत्री ने दिया बोल्ड बयान, बोली- पहले मर्दों के साथ सोती हैं फिर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2017 12:48PM | Updated Date: Oct 12 2017 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म 'हेट स्टोरी' में नजर आ चुकी एक्ट्रैस भैरवी गोस्वामी ने अपने बोल्ड बयान से सब के चौंका दिया है। उनका यह बयान सेक्शुअल हैरेसमेंट से संबंधित है। बुधवार को एक ट्वीट कर भैरवी ने लिखा, "यह दिलचस्प है कि एक्ट्रैसेस पहले तो काम पाने और फेमस होने के लिए मर्दों के साथ सोती हैं (इसे नकारा नहीं जा सकता), फिर कहती हैं कि 10 साल पहले उन्हें मोलेस्ट किया गया।" हालांकि, भैरवी इस ट्वीट से किसकी ओर इशारा कर रही हैं? यह बात साफ़ नहीं हुई है। 

बता दें कि भैरवी साउथ इंडिया से ताल्लुक रखती हैं। वे 'मिस्टर भट्टी ऑन छुट्टी', कच्चा लिम्बू', 'माय फ्रैंड गणेशा 2', 'भेजा फ्राई' और 'कामसूत्र - द पोएट्री ऑफ सैक्स' में भी काम कर चुकी हैं। पिछले दिनों वे कृति सेनन पर टिप्पणी करने के कारण चर्चा में थीं। दरअसल, कृति ने अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'मुबारकां' के गाने 'हवा हवा' पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »