29 Mar 2024, 14:30:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस एक्टर का खुलासा- जल्द मेरी गर्लफ्रेंड बन जाएंगी परिणीति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2017 2:06PM | Updated Date: Oct 11 2017 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के अफेयर की खबरें कोई नई बात तो है नहीं लेकिन अब अर्जुन ने इस मामले में एक चौंकाने वाला बयान दिया है।
 
अर्जुन हाल ही में फिल्म मुबारकां में नजर आए थे जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अब अर्जुन परिणीति चोपड़ा के साथ प्यार की पैंगे बढ़ाते नजर आएंगे। दरअसल अर्जुन और परिणीति की लव स्टोरी की खबरें उस समय गर्म हो गईं थी जब दोनों ने 'इश्कजादे' में साथ काम किया था।
 
हाल में अर्जुन ने अपने और परिणीति के बारे में एक चौंकाने वाली बात कही है। अर्जुन ने कहा है कि अगले साल परिणीति उनकी गर्लफ्रेंड बन जाएंगी। दरअसल अर्जुन अगले साले खुद अफवाहों से परेशान होकर परिणीति को अपनी गर्लफ्रेंड घोषित करने वाले हैं। 
 
खबरों की माने तो अर्जुन एक बार फिर परिणीति चोपड़ा के साथ काम करने जा रहे हैं। अर्जुन परी के साथ फिल्म 'नमस्ते कनाडा' में दिखेंगे। हाल ही में अर्जुन ने मज़ाक करते हुए कहा है कि अगले साल उनका नाम सिर्फ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ जोड़ा जाएगा। क्योंकि दोनों साथ में दो फिल्में करने जा रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »