19 Apr 2024, 10:44:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म इत्तेफाक में नजर आएगा रात बाकी-बात बाकी- करण जौहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2017 1:07PM | Updated Date: Oct 11 2017 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर का कहना है उनकी आने वाली फिल्म इत्तेफाक में नमक हलाल का सुपरहिट गाना रात बाकी बात बाकी नजर आएगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म इत्तेफाक को लेकर  निर्माता करण जौहर ने  बताया कि उनकी फिल्म 'इत्तेफाक' में फिल्म 'नमक हलाल' का प्रसिद्ध गाना 'रात बाकी, बात बाकी' शामिल किया गया है। 
 
करण जौहर ने कहा, 'हमने एक पुराना गाना रिमिक्स किया है, जो फिल्म 'नमक हलाल' का गाना था 'रात बाकी, बात बाकी'। यह गाना हमारी फिल्म 'इत्तेफाक' पर सही  बैठता है। 'रात बाकी, बात बाकी' को हम एक नए अंदाज में पेश करेंगे। इसलिए इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना तीनों भी होंगे। '  गौरतलब है कि फिल्म 'इत्तेफाक' यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना की मुख्य भूमिका थी। इस फिल्म का रीमेक इसी नाम से बनाया गया है। फिल्म 'इत्तेफाक' का निर्देशन अभय चोपड़ा ने किया है। यह फिल्म 3 नवंबर को रिलीज होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »