20 Apr 2024, 16:19:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म 'शादी में जरूर आना' का ट्रेलर लॉन्च, भागी मंगेतर से ऐसे बदला लेंगे राव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2017 6:32PM | Updated Date: Oct 10 2017 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राजकुमार राव की आने वाली फिल्‍म 'शादी में जरूर आना' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और राजकुमार एक बार फिर शादी के लिए बैचेन और उतावले दुल्‍हे बने नजर आने वाले है। लेकिन उनकी पिछली कुछ फिल्‍मों की तरह इस फिल्‍म में भी उनका शादी करने का सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है। फिल्‍म 'शादी में जरूर आना' में राजकुमार राव एक्‍ट्रेस कृति खरबंदा के साथ नजर आने वाले है। ट्रेलर की शुरुआत में कृति एक पढ़ी लिखी लड़की के रूप में दिखाई गई हैं जो इतनी जल्‍दी शादी नहीं करना चाहती, जबकि उनका परिवार उनके लिए रिश्‍ता लेकर आ जाता है। यह रिश्‍ता है राजकुमार राव का, जो एक बार फिर बड़े ही मासूम अदांज में नजर आते है।
 
ट्रेलर की शुरुआत में यह दोनों आपस में प्‍यार करते और काफी क्‍यूट कपल जैसे नजर आते हैं और उसके बाद उनकी शादी तय होती है। लेकिन जैसे ही राजकुमार शादी के लिए पहुंचते हैं, उनकी दुल्‍हन यानी कृति वहां से गायब हो जाती है। अपने साथ शादी के दिन हुए इस धोखे से राजकुमार बुरी तरह टूट जाते है और मंडप छोड़कर भागने वाली इस दुल्‍हन से बदले का फैसला करते है। इस साल को अगर राजकुमार राव का साल कहें तो गलत नहीं होगा। दरअसल अभी तक राजकुमार राव की चार फिल्‍में 'ट्रैप्‍ड', 'बहन होगी तेरी', 'बरेली की बर्फी' और 'न्‍यूटन' रिलीज हो चुकी है। 
 
'ट्रैप्‍ड' और 'बहन होगी तेरी' भले ही बॉक्‍स ऑफिस पर कमाल न दिखा सकी हों लेकिन 'बरेली की बर्फी' के प्रीतम विद्रोही को लोगों ने खूब पसंद किया, तो वहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्‍म 'न्‍यूटन' का नूतन कुमार भी बॉक्‍स ऑफिस पर काफी तारीफें बटोर कर ले गया। 'न्‍यूटन' तो इस साल ऑक्‍सर में भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री भी बन गई है। वहीं इस फिल्‍म में नजर आने वाली कृति खरबंदा की बात करें तो कृति की फिल्‍म 'गेस्‍ट इंन लंदन' भी इसी साल रिलीज हुई है। यह फिल्‍म 10 नवंबर को रिलीज हो रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »