29 Mar 2024, 05:08:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ बच्चन बर्थडे स्पेशल...मालदीव के लिए निकला पूरा परिवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2017 4:47PM | Updated Date: Oct 10 2017 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से अमिताभ बच्चन के जन्मदिन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अमिताभ बच्चन ने सबको खारिज कर दिया था। अब असल सच्चाई ये है कि अमिताभ बच्चन और पूरा परिवार मालदीव वेकेशन पर निकल चुके हैं। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या पाय, श्वेता बच्चन, नव्या नवेली और आराध्या बच्चन को रवाना होते स्पॉट किया गया। हालांकि जया बच्चन उनके साथ नजर नहीं आई। अमिताभ बच्चन सहित सभी काफी अच्छे मूड में नजर आ रहे थे। 
 
इस दौरान ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन एक साथ नजर आईं। आराध्या भी हमेशा की तरह क्यूट लग रही थीं। दोनों कुछ इस अंदाज में स्पॉट किए गए। ऐश्वर्या और आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन भी थे। 
 
पिछले कुछ दिनों से मीडिया में खबरें आ रही थीं कि श्वेता बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन अब जब पूरा बच्चन परिवार एक साथ नजर आ रहा है तो सारे अफवाहों पर यहीं विराम लग गया है। श्वेता बच्चन के साथ उनकी बेटी नव्या नवेली भी नजर आईं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »