28 Mar 2024, 20:12:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाती नजर आ सकती है। अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर फिल्म बनायी जाने वाली है। फिल्म में आमिर खान ,राकेश शर्मा का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। राकेश शर्मा पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री थे जिन्होंने साल 1984 में अंतरिक्ष में कदम रखा था।  राकेश शर्मा को वीरता के लिए अशोक चक्र से भी सम्मानित किया गया था।
 
चर्चा है कि प्रियंका फिल्म में आमिर खान की पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका फिल्म में इंटरेस्ट ले रही थीं क्योंकि उन्होंने अभी तक आमिर के साथ काम नहीं किया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका ने फिल्म मेकर्स से मुलाकात की है और प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। यदि  सब कुछ सही रहता है तो प्रियंका इस प्रोजेक्ट की शूंटिग शुरू करेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »