29 Mar 2024, 19:56:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन का कहना है कि वह किसी के साथ रेस नहीं लगा रहे हैं। वरूण ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। वरूण की हाल ही में फिल्म जुड़वा 2 प्रदर्शित हुर्इ है जो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। वरुण धवन का नाम चोटी के अभिनेताओं में शुमार हो गया है। वरुण का मानना है कि उनकी किसी और अभिनेता के साथ कोई रेस नहीं है।
 
वरुण धवन ने कहा है कि, 'मैं इसलिए काम नहीं कर रहा हूं कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी और को नीचे करूं। यहां पर मेरे हिसाब से कोई रेस नहीं है। हां, रेस 3 है जिसमें सलमान ख़ान हैं और जिसे रेमो डी सूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कोई कोई रेस नहीं है। बतौर आर्टिस्ट हम सिर्फ लोगों को एंटरटेन करने का काम करते हैं। इसके लिए अच्छी फिल्में बनाने की कोशिश होती है। यह बात मुझे खुशी देती है कि मैं यह काम कर पा रहा हूं। लेकिन मैं किसी से अपने आप को भी बेहतर शो करने के लिए काम नहीं करता।       
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »