29 Mar 2024, 17:13:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेता से बेहद प्रभावित हैं 'साहो' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2017 6:22PM | Updated Date: Oct 9 2017 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 'बाहुबली' सीरीज की दोनों फिल्मों को अपने 5 साल दे चुके अभिनेता प्रभास जल्द फिल्म 'साहो' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे, जिसकी एक्टिंग से श्रद्धा कपूर बेहद प्रभावित है। नील ने अपने को-स्टार्स की तारीफ में लिखा कि प्रभास वास्तव में प्यारे हैं और श्रद्धा कपूर आप अद्भुत हैं। सेट पर जल्द ही आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। ईश्वर आप पर कृपा करें। 
 
श्रद्धा ने जवाब देते हुए लिखा कि देखो कौन बात कर रहा है। हर कोई (मेरे सहित) सेट पर आपसे प्रभावित है। लंदन में आपका समय शानदार ढंग से बीते। फिल्म 'साहो' में नील खलनायक की भूमिका में हैं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में एक साथ फिल्माई जा रही है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन द्दश्य होंगे जिसके लिए निर्माता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 'साहो' में जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी और अरुण विजय भी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »