19 Apr 2024, 18:03:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के बड़े भाई शमशेर सिंह का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2017 6:00PM | Updated Date: Oct 9 2017 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर दलेर सिंह मेहंदी और मीका सिंह के बड़े भाई शमशेर सिंह मेहंदी का आज सुबह निधन हो गया। मीका ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने भाई के साथ तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी। मीका ने अपने ट्वीट में लिखा कि वाहे गुरु जी दा खालसा वाहे गुरुजी दी फतेह हमारे परिवार के लिए बेहद दुख भरी खबर, हमारे बड़े भाई उस्ताद शमशेर सिंह जी नहीं रहे। मीका के प्रवक्ता ने बातचीत में कहा कि मीका सर अभी कनाडा में हैं। उनके बड़े भाई शमशेर सिंह की दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल में मृत्‍यु हो गई। 

उन्होंने बताया शमशेर सिंह काफी वक्त से पीलिया की समस्या से जूझ रहे थे। बता दें शमशेर सिंह ने कई बार दलेर मेहंदी के ग्रुप के साथ परफॉर्म किया है। वह गाने की लाइन्स लिखने और रिकॉर्डिंग प्रोड्यूसर के तौर पर काफी मशहूर थे। मीका के इस ट्वीट पर पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने भी ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा, सिंगर हर्षदीप कौर, राहुल देव और भी कई लोगों ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »