24 Apr 2024, 21:33:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इंतजार खत्म! पद्मावती का भव्य ट्रेलर रिलीज, देखें दमदार वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2017 2:41PM | Updated Date: Oct 9 2017 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की बहुचर्चित फिल्म पद्मावती का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को बिना पलके झपके देखने से आप भी बच नहीं पाएंगे। संजय लीला भंसाली की फिल्म कितनी भव्य होगी इसका अंदाजा ट्रेलर देखकर बखूबी लगाया जा सकता है।दीपिका पादुकोण को रानी पद्मावती किरदार में देखना मजेदार तो है ही लेकिन रणवीर यंहा बाजी मारते नजर आ रहे हैं। बैड मैन लुक में अलाउद्दीन खि‍लजी के रोल में रणवीर का अंदाज काबिल-ए-तारीफ है। ट्रेलर में एक शब्द भी नहीं बोलने वाले रणवीर का लुक ही बहुत कुछ बोल गया है।

ट्रेलर की शुरुआत में दीपिका पादुकोण की एंट्री दिखाई गई है। रानी पद्मावती के लुक में दीपिका का राजपूताना अंदाज बेमिसाल है। शाहिद कपूर भी एक सभ्य और शालीन राजा के लुक में अपने किरदार राजा रावल रत्न सिंह के साथ न्याय करते नजर आ रहे हैं। अब बात करते हैं रणवीर की। जितना क्रेज पद्मावती के किरदार में दीपिका को देखने का था अब उससे ज्यादा क्रेज रणवीर सिंह को इस फिल्म में देखने के लिए होगा।ट्रेलर में रणवीर का ऐसा अंदाज, लुक और  अपीयरेंस पहले कभी किसी फिल्म में देखने को नहीं मिली है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »